logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

आज आधिकारिक तौर पर ‘दंडपट्ट’ को घोषित किया जाएगा ‘राजकीय शस्त्र’


चंद्रपुर: दंडपट्ट को आज राजकीय शस्त्र घोषित किया जाएगा। आज शाम आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को दंडपट्ट का अध्यादेश सौंपा जाएगा और दंडपट्ट को राजकीय शस्त्र घोषित किया जाएगा। चंद्रपुर में सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इस बात की जानकारी दी। 

सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने चंद्रपुर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नमन करते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि दंडपट्ट को आज आधिकारिक राजकीय हथियार घोषित किया जाएगा।

मुनगंटीवार ने कहा कि वह आगरा में शाम के कार्यक्रम में दंडपट्ट से संबंधित अध्यादेश मुख्यमंत्री को सौंपेंगे और दंडपट्ट को राजकीय हथियार घोषित किया जाएगा। दंडपट्ट मराठा सेना का प्रमुख हथियार है और इसके महत्व को उजागर करने के लिए दंडपट्ट को राज्य हथियार घोषित किया जाएगा।