logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा, कहा- सत्ता के लिए भाजपा अयोध्या में दोहरा सकती है गोधरा


रिपोर्ट: पवन झबाड़े, एडिट: रविशंकर शुक्ला

चंद्रपुर: महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, "भाजपा (BJP) आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) जितने के लिए कुछ भी कर सकती है। केंद्र सरकार (Central Government) अयोध्या में गोधरा करा सकती है। राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन के दौरान आने वाले भक्तों और कार सेवको के बीच दंगा करा उसका इस्तेमाल वह चुनावों के दौरान करेगी। शनिवार को चंद्रपुर में पत्रकारों से बोलते हुए यह बात कही। 

वडेट्टीवार ने कहा, “बिना दंगे कराए यह सत्ता में नहीं आ सकती है। यह इनका इतिहस है। अस्थिर करना, जातियों, धर्मो के बीच लड़ाई करवाना इसके बाद लोगों की सिम्पती लेकर चुनाव के दौरान वोटों का पोलराइजेशन कर सत्ता में काबिज होना यही ये लोग काम करते रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान पुलवामा में हमने देखा है। 100 किलो आरडीएक्स देश के अंदर कैसे आया इसकी जानकारी अभी तक सामंने नहीं आई है। इतनी बहुमत की सरकार रहने के बावजूद यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। हमारे जवानों की मौत हुई लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।” 

अयोध्या में दोहराया जा सकता है गोधरा

2002 में गोधरा दंगो का मुद्दा उठाते हुए वडेट्टीवार ने चुनाव में जितने के लिए दोहराने की आशंका जताई है। कांग्रेस ने कहा, “उस समय जो घटना हुई और उसके बाद भाजपा को जो बल मिला, ये सभी ने देखा है। ये लोग सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उसका गोधरा उदहारण है। 2024 में अगर उन्हें लगेगा सत्ता नहीं मिल रही तो ये लोग अयोध्या में गोधरा दोहरा सकते हैं। ये लोग कार सेवकों को बुलाएँगे और मंदिर से पूजा कर निकलने वाले भक्तो बीच दंगा करा देंगे, उनकी जान तक लेंगे। इसके बाद इसका इस्तेमाल चुनाव में करेंगे।"

कांग्रेस के प्रति जनता का बढ़ा विश्वास

कांग्रेस नेता ने कहा, “लोग कांग्रेस के प्रति सहानुभूति दिखा रहे हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी भी जिम्मेदारी की भावना से काम करेगी. वन संरक्षण अधिनियम, चुनाव आयुक्त की चयन समिति में मंत्रियों को रखने जैसे निर्णय लिये जा रहे हैं। इससे जंगल नष्ट हो जायेंगे। ऐसे में चुनाव में सत्ताधारी सरकार का हस्तक्षेप रहेगा। प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में थाली बजाने को कहा। उसके बाद कई लोगों ने थाली बजाया। अब मेरी माटी मेरा देश पहल के तहत सेल्फी भेजने की अपील की गई। हालाँकि, केवल दो प्रतिशत ने ही सेल्फी भेजी हैं। इससे यह साफ है कि देश की जनता प्रधानमंत्री की अपील पर प्रतिक्रिया नहीं दे रही है।”

देखें वीडियो: