logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

16 साल की लड़की के साथ बलात्कार हुआ,सच्चाई तब पता चली जब उसने एक बच्ची को जन्म दिया


अमरावती: अमरावती में स्कूल जाने वाली एक नाबालिग लड़की के बलात्कार का चौकाने वाला मामला सामने आया है.पीड़िता के साथ बलात्कार हुआ है जिसकी जानकारी उसके द्वारा एक बच्चे को जन्म दिए जाने के बाद हुआ है.पीड़िता के घर वालों शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश तेज कर दी है.पीड़िता 16 वर्ष की है जिसने अमरावती शहर के पीडीएमसी अस्पताल में एक स्त्री अर्भक को जन्म दिया है.मिली जानकारी के मुताबिक शहर के गाडगे नगर इलाके में तीन लडकिया स्कूली शिक्षा के लिए किराये से रहती है.इन्ही में से एक लड़की का सोमवार अचानक पेट दुखने लगा.उसे देर रात पंजाबराव देशमुख मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.जाँच के बाद लड़की गर्भावस्था में होने की जानकारी पता चली जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी.पुलिस के साथ  बालकल्याण समिती के सदस्य अस्पताल पहुंचे। लड़की नाबालिग थी.मंगलवार को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद लड़की के घरवालों को इस बारे में सूचना दी गई.पुलिस को दिए गए बयान में लड़की ने बताया की एक 23 वर्षीय युवक ने उसके साथ बलात्कार किया था.जिससे उसे यह बच्ची हुई है.आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है.