logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

पति के अनैतिक संबंध की खुली पोल, पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास; आरोपी फरार


नागपुर: पारशिवनी तहसील के कन्हान थाना क्षेत्र में दहेज़ को लेकर एक महिला को जिन्दा जलाने का प्रयास करने की घटना सामने आई है। पीड़िता रानी सूर्यगुप्त एकरे (उम्र 35, पटेल नगर कन्हान) की शिकायत पर कन्हान पुलिस ने आरोपी पति सूर्यगुप्त हेमाजी अकारे (उम्र 45, पटेल नगर कन्हान)के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया। सूर्यगुप्त अकारे कमाठी में सेना में हैं।

क्या मामला है?

पुलिस के अनुसार, सूर्यगुप्त अकारे का कामठी निवासी एक महिला के साथ अनैतिक संबंध है। इसी के साथ वह अपनी पत्नी रानी से मइके के यहां से 20-25 लाख रुपये लाने या खेती में हिस्सा मांगने को कहता था। वहीं ऐसा नहीं करने पर उसे मानसिक और शारीरिक पर प्रताड़ित करता था। सोमवार 17 अक्टूबर को दोपहर को सूर्यकांत ड्यूटी जा रहा हूँ कहकर निकला।वहीं शक होने पर पत्नी रानी ने उसका पीछा किया और सूर्यगुप्त को महिला के घर बैठे देखा। जब रानी ने संबंधित महिला से इस बारे में पूछा, तो सूर्यगुप्त और महिला ने रानी से झगड़ा किया। इसके बाद रानी घर चली गई।

करीब साढ़े नौ बजे सूर्यगुप्त अकारे घर आया। जब उसने भोजन मांगा तो क्रोधित रानी यह पूछ कर झगड़ पड़ी कि क्या "उस महिला ने खाना नहीं खाया"। दोनों के बीच बहस तेज हो गई। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को तप्पड़ मारा और घर से बोतल लाकर मिट्टी का तेल डाल दिया। पति एक ऐसा करते ही रानी घर से भाग कर बाहर चली गई और कन्हान पुलिस स्टेशन पहुंचकर पति क खिलाफ जान से मारने की  शिकायत दर्ज कराई। 
हालांकि, इस दौरान आरोपी लगातार उसे मामला दर्ज नहीं करने और घर चलने का अनुरोध करता रहा। वहीं मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।