logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ईंट भरने के विवाद में खून! फावड़े के वार से मजदूर की मौत, साथी मजदूर गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के कलमना थाना क्षेत्र में ईंटा भट्टी पर मजदूरी के दौरान हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। ईंट भरने को लेकर दो मजदूरों के बीच कहासुनी हुई और गुस्साए आरोपी ने साथी मजदूर के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले की शिकायत मृतक की पत्नी सीमा सतनामी ने दर्ज कराई है। मृतक 40 वर्षीय सुनील सतनामी और आरोपी 28 वर्षीय हिमांशु उर्फ गुड्डू सोनटक्के दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और कलमना क्षेत्र की बबलू खान की ईंटाभट्टी पर मजदूरी करते थे।

12 जुलाई को ईंट भरने के काम के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि आरोपी हिमांशु ने जान से मारने की नीयत से फावड़ा उठाकर सुनील के सिर पर जोरदार वार कर दिया। खून से लथपथ सुनील को तत्काल  अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद कलमना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।