logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

पारिवारिक विवाद से खुला वन्यजीव अवयव तस्करी का मामला, पत्नी ने ही की पति की शिकायत; बाघ के पंजे, सूअर के दांत और हिरण की खाल समेत वन्यजीव अंग जब्त


चंद्रपुर: पारिवारिक विवाद के चलते पति द्वारा किए जा रहे शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न की शिकायत करने थाने पहुंची एक महिला की हिम्मत से वन्यजीवों के अंगों की अवैध खरीद-बिक्री और तस्करी से जुड़े एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। इस मामले में रामनगर पुलिस ने आरोपी पति विकी दुसाने को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने 26 अगस्त को पारिवारिक प्रताड़ना से परेशान होकर रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति विकी दुसाने लगातार उसके साथ मारपीट कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। इतना ही नहीं, आरोपी घर में रखे वन्यजीवों के अंग दिखाकर उसे झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी देता था।

महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रामनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी विकी दुसाने को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए चंद्रपुर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

वन्यजीवों के अंगों की अवैध खरीद-बिक्री और तस्करी में आरोपी के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं, इसकी जांच पुलिस और वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है।

इन वन्यजीव अंग किए गए जब्त

शिकायत के दौरान पीड़ित महिला ने आरोपी पति के पास मौजूद वन्यजीवों के कुछ अंग पुलिस को सौंपे। इनमें बाघ के नाखून, जंगली सूअर के दांत, हिरण की खाल और अन्य वन्यजीवों से संबंधित अवशेष शामिल बताए गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रामनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद चंद्रपुर के वनपरिक्षेत्र अधिकारी नायगमकर को बुलाकर जब्त वन्यजीव अंग आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग के हवाले किए गए। वन विभाग ने भी आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत स्वतंत्र मामला दर्ज किया है