logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शहर के सबसे पॉश और वीआईपी इलाके सिविल लाइंस में महिला की गला रेतकर हत्या, दिन दहाड़े हुई घटना से मचा हड़कंप


नागपुर: नागपुर के सीताबर्डी पुलिस थाना अंतर्गत वेस्ट हाई कोर्ट रोड स्थित इंदिरा कान्वेंट के ठीक सामने सड़क से पैदल जा रही है एक महिला की दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या कर दी गई। घरेलू विवाद के चलते हत्या होने की आशंका पुलिस व्यक्त कर रही है ।परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्या की यह घटना कैद हुई है जिसके आधार पर ही पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। 

शहर के बीचो-बीच व्यस्त वेस्ट हाई कोर्ट रोड स्थित इंदिरा कॉन्वेंट स्कूल के सामने यह  दिल दहला देने वाली घटना हुई है। मृतक  महिला की पहचान 58 वर्षीय माया  पसेरकर के रूप में हुई है जो कि जवाहर विद्यार्थी गृह के पीछे ही रहती है। माया पास में स्थित किसी बंगलो में काम करती थी और बुधवार दोपहर वह अपने काम पर से घर लौट रही थी। इस दौरान पीछे से आए एक युवक ने सड़क से जाते हुए पीछे से उसका गला रेत दिया और भाग खड़ा हुआ। यह घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

सरे आम हुई इस घटना से पुलिस दल में खलबली मच गई। जॉइंट सीपी नवीन चंद्र रेड्डी सहित पुलिस सभी आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवको पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है। जांच के दौरान ही सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि माया के घर में घरेलू विवाद चल रहा था और उसी विवाद  में उन्हीं के किसी रिश्तेदार ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।