logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: शराबी बेटे ने पिता पर सरिया से किया हमला, वलगांव के पुसदा की घटना


अमरावती: पितृमोक्ष अमावस्या पर अपनी पत्नी को घास डालनेवाले पति पर उसके ही शराबी बेटे ने मामूली बात को लेकर सरिये से हमला किया. जिसमें वह बूरी तरह घायल हो गया. पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

वलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पुसदा निवासी विश्वनाथ गुणवंतराव शिरसाठ (71) यह 14 अक्टूबर को पितृमोक्ष अमावस्या रहने से अपनी पत्नी को घास चढ़ा रहे थे. इस समय घर के मंदिर के समीप उसका शराब बेटा भैय्या सिरसाठ वहां सोया था. उसे उठाने पर भैय्या ने अपने पतिा विश्वनाथ पर हमला कर दिया. भैया ने घर में रखी लोहे के सरिया से विश्वनाथ के पैर और सिर पर हमला कर दिया.

पिता की आवाज सुनकर बड़ा बेटा रंजीत वहां पहुंचा और उसे छुड़ाया.  इसकी जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने पुसदा ग्राम पहुंचकर जख्मी विश्वनाथ को अस्पताल भेजा. विश्वनाथ सिरसाठ की शिकायत पर वलगांव पुलिस ने आरोपी भैय्या सिरसाठ के खिलाफ धारा 324, 504 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.