logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: 'सुधर जाओ, वरना आपका समय शुरू...'; नए SP निकेतन कदम का अपराधियों को सीधा अल्टीमेटम


अमरावती: जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) निकेतन कदम ने कार्यभार संभालते ही अपराधियों और अवैध धंधेबाजों के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। मीडिया से अपनी पहली बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जिले में अब 'प्रो-एक्टिव पुलिसिंग' होगी। यानी पुलिस अपराध होने का इंतजार नहीं करेगी, बल्कि अपराध को होने से पहले ही रोकने के लिए सक्रिय रहेगी।

अपराधियों के लिए कड़ा संदेश
SP निकेतन कदम ने सरायत (अभ्यस्त) अपराधियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, "सुधर जाओ, वरना आपका समय आने वाला है।" उन्होंने साफ किया कि जनता की सेवा के लिए पुलिस हमेशा मौजूद है, लेकिन कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ मकोका (MCOCA), एमपीडीए (MPDA) और तड़ीपार जैसे कठोर हथियारों का इस्तेमाल करने में पुलिस जरा भी नहीं हिचकिचाएगी।

'प्रो-एक्टिव पुलिसिंग' और क्राइम डिटेक्शन पर जोर
नवनियुक्त SP ने अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए तीन मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया:

  • प्रिवेंशन और डिटेक्शन: अपराध को रोकना और हुए अपराधों का जल्द से जल्द खुलासा करना।
  • शांति और कानून व्यवस्था: जिले में शांति बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना और शांतिप्रिय नागरिकों का साथ देना।
  • अवैध व्यवसायों पर प्रहार: जिले में चल रहे किसी भी तरह के अवैध धंधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई होगी।

वायरमैन के बेटे से IPS बनने तक का प्रेरणादायी सफर
निकेतन कदम का व्यक्तित्व संघर्ष और सादगी की मिसाल है। मूल रूप से नाशिक जिले के मालेगांव तहसील के एक गांव से ताल्लुक रखने वाले कदम के पिता महावितरण में वायरमैन थे। उन्होंने पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग के बाद मुंबई की एक IT कंपनी में दो साल नौकरी की। नौकरी के साथ UPSC की तैयारी की और 2019 बैच के IPS अधिकारी बने। खास बात यह है कि उनका प्रोबेशनरी (परिविक्षाधीन) काल अमरावती ग्रामीण में ही बीता था, जिसके बाद वे लातूर ASP और नागपुर के DCP रहे। अब पदोन्नति पाकर वे अमरावती के SP बने हैं।

जनता से निस्वार्थ सेवा का वादा
SP निकेतन कदम ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य जनता की निस्वार्थ सेवा करना है। पुलिस विभाग का चेहरा मानवीय होगा, लेकिन अपराधियों के लिए उतना ही सख्त। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आम नागरिक अपनी समस्याओं के लिए बेझिझक पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।