logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

बावनकुले ने किया बड़ा दावा, एमवीए ने 2024 में सुप्रिया को CM और आदित्य को DCM बनाने की योजना; अजित पवार ने दिया जवाब


अमरावती: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने महाविकास अघाड़ी को लेकर बड़ा दावा किया है। इसके तहत 2024 के चुनाव में एमवीए सुप्रिया सुले को मुख्यमंत्री और आदित्य ठाकरे को उपमुख्यमंत्री बनाना चाहती है। बावनकुले के इस बयान पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को अमरावती में पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने कहा कि, “यह पूरी तरह ध्यान भटकाने की कोशिश। यह महंगाई, और बेरोजगारी के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।”

पवार ने कहा, “बावनकुले के बयान का कोई मतलब नहीं है। मौजूदा समय में महाराष्ट्र और देश में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्या गंभीर हो गई है. बावनकुले इस बारे में बात न करके लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. महाराष्ट्र में अभी तक मानसून की बारिश नहीं होने से किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है। कई इलाकों में पीने के पानी की किल्लत हो गई है।”

उन्होंने कहा, "बांधों में पानी का भंडारण कम होने लगा है। कृषि को पानी मिलेगा या नहीं यह एक शर्त है। लेकिन जब कई अहम मुद्दे हाथ में हैं तो सत्ता पक्ष के नेता बेमतलब बयानबाजी करने में लगे हैं।"

यह भी पढ़ें: 

  • शिंदे-फडणवीस सरकार के सर्वे पार बोले नेता प्रतिपक्ष अजित पवार, कहा- इनमें नहीं रहता कोई दम