logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: पहले सिर पर वार कर पत्नी की हत्या, फिर नहर में कूदकर की आत्महत्या


भंडारा: जिले के सेलोटी में पति ने पहले पत्नी के सिर पर लड़की से वार कर उसकी हत्या कर दी, इसके बाद नहर में कूद गया। बुधवार सुबह यह घटना सामने आई है। मृतक महिला का नाम भारती भारत चाचेरे (40) और पति का नाम भारत चाचेरे (44) है। वारदात की जानकारी सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह पति-पत्नी की किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई है कि, गुस्से में आरोपी भारत ने लकड़ी से पत्नी भारती पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोंट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव के पास नहर में जाकर कूद कर आत्महत्या कर ली। 

वहीं सुबह जब परिवार वाले जागे तब यह वारदात सामने आई। तुरंत की बात की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी का शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति की खोज शुरू की। घर से थोड़ी दूर ही नहर में भी आरोपी पति का शव बरामद हुआ। फ़िलहाल यह सामने नहीं आया है कि, किस कारण वारदात हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

देखें वीडियो: