logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

भंडारा का व्यक्ति मुंबई में कर रहा था शादी,अचानक पहुंची पुलिस और फिर जो हुआ........


भंडारा: भंडारा के लाखांदुर तहसील के मासल  निवासी 40 वर्षीय खेमराज बाबुराव मूल मुंबई में शादी कर रहा था इसी दौरान वहां अचानक पुलिस धमक पड़ी और शुरू शादी को पुलिस की दखलंदाजी के बाद रोक दिया गया.आखिर पुलिस ने शादी को क्यों रोका यह सवाल सहसा मन में उठ सकता है? तो इसका जवाब है की यह कार्रवाई खेमराज की पहली पत्नी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर हुई है.दरअसल खेमराज अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना यह शादी कर रहा था.खेमराज का 15 साल पहले गांव की एक लड़की से प्रेम विवाह हुआ था दोनों का एक 13 साल का बेटा भी है.बीते कुछ महीने से पति और पत्नी के बीच घरेलु विवाद हो रहा था जिस वजह से दोनों अलग-अलग रह रहे थे.इसी बीच खेमराज ने अदालत में तलाक की अर्जी डाली जिस पर अदालती कार्रवाई शुरू है लेकिन इसी बीच उसने चोरी-छुपे दूसरी शादी का निर्णय लिया। और मुंबई में चुपचाप शादी भी कर रहा था इसकी जानकारी पत्नी को लगी पत्नी से पुलिस से इस बारे में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पति द्वारा की जा रही दूसरी शादी को रोक दिया गया.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खेमराज की शादी में जैसे ही उसकी पत्नी पत्नी पहुंची और उसने उपस्थितों को अपना सच बताया तो खेमराज जिस लड़की से शादी कर रहा था.उसके परिजनों के पैरों तले ज़मीन ख़िसक गई.भंडारा पुलिस ने खेमराज के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है.