logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: साहूकारों से परेशान युवा किसान ने जहर की आत्महत्या, जिले में मचा हड़कंप


बुलढाणा: बुलडाणा जिले के खामगाँव तहसील के मंडका गाँव के एक 27 वर्षीय युवा किसान ने अवैध साहूकारों के उत्पीड़न के कारण ज़हरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। किसान की आत्महत्या की खबर से जिले में हड़कंप मच गया। मृतक किसान की पहचान मंडका निवासी शिवाजी सातव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि शिवाजी ने साहूकार विपुल गैगोल और शुभम गैगोल से ब्याज पर कुछ पैसे उधार लिए थे। शिवाजी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह कुछ दिनों में रकम लौटा देगा, लेकिन बिना कुछ सुने, साहूकारों ने ब्याज के बदले किसान के खेत में खड़ी भैंस को जबरन कब्जे में ले लिया।

भैंस छिन जाने से मानसिक रूप से टूट चुके शिवाजी ने यह कदम उठाया। दुखद है कि उनके पिता ने भी वर्ष 2006 में कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या की थी। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित साहूकारों के पीछे एक तलाठी का भतीजा है, जो अपने चाचा के पैसे का इस्तेमाल अवैध सूदखोरी के धंधे में कर रहा है। परिवार का भरण-पोषण करने वाले शिवाजी की मौत ने पूरे परिवार को बेसहारा कर दिया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक किसान के परिवार ने राज्य सरकार से मांग की है कि कर्ज के बोझ तले दबे किसानों के परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।