logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: बस और दोपहिया की जोरदार टक्कर; एक की मौत, दो घायल


बुलढाणा: मध्य प्रदेश परिवहन निगम की बस और दोपहिया वाहन के बीच टक्कर में एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आज 22 अगस्त को नांदुरा के पास डागा पेट्रोल पंप के पास हुआ। दो घायल पिंपरी गवली के निवासी हैं। घायलों का इलाज नांदुरा के ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान नागेश डोंगरे (रा पिंपरी गवली, तहसील मोटाला, जिला बुलढाणा) के रूप में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, 'एमपी' परिवहन निगम की बस (एमपी-68-पी-0246) आज नांदुरा से खामगांव जा रही थी। खामगांव से नांदुरा जा रही यह बस और स्कूटी क्रमांक (MH-28-BT-7116) की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में  नागेश डोंगरे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेंद्र उर्फ ​​प्रवीण इंगले और विशाल बर्डे (दोनों पिंपरी गवली निवासी)  गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही नांदुरा पोलिए तुरंत मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से दोनों को इलाज के लिए नांदुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।