logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: समृद्धि महामार्ग पर डकैतों की टोली को पुलिस ने किया गिरफ्तार


बुलढाणा: मेहकर पुलिस ने समृद्धि महामार्ग पर यात्रियों को लूटने वाली टोली का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनके पास से 6 लाख 63 हजार रुपए का चोरी का सामान भी जब्त किया है। आरोपियों की पहचान गजानन जाधव, अनिल पवार, राजेश गवली के रूप में किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जालना जिले के बाबूराव फुके अपनी कार में समृद्धि रोड से छत्रपति संभाजी नगर की ओर जा रहे थे, बुलढाणा जिले के मेहकर टोल नाका के पास तीन आरोपियों ने उनकी कार के सामने अपनी कार रोक दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए 1 लाख 20 हजार नगद और मोबाईल छीन लिया। घटना की शिकायत 24 अगस्त को मेहकर पुलिस में मामला दर्ज किया गया। 

महामार्ग पर हुई इस वारदात पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने क्रमशः जालना और छत्रपति संभाजी नगर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनो के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच कर दी है।