logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा बेंचते दो महिलाओं को किया गिरफ्तार


चंद्रपुर: शहर के भिवापुर वार्ड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गांजा बेच रही दो महिलाओं के खिलाफ शहर पुलिस ने कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है और उनके पास से लगभग एक किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है।

शहर पुलिस को भिवापुर क्षेत्र में दो महिलाओं, मुस्कान उर्फ सेहा उर्फ भारती खैरे और पुष्पा बनलवार के बेरोकटोक कारोबार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके आधार पर, शहर पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की और कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान 9 प्लास्टिक की थैलियों में रखा गांजा बरामद किया गया।

पुलिस मुस्कान उर्फ सेहा उर्फ भारती खैरे और पुष्पा बनलवार से आगे की पूछताछ कर रही है। और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन महिलाओं के पीछे कौन सा गिरोह है और यह गांजा कहाँ से लाया जा रहा था। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जनता का विश्वास और मजबूत होगा।