logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ


चंद्रपुर: जिले को ड्रग्स मुक्त बनाने और मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से चंद्रपुर जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अलग-अलग थानों की सीमा में दर्ज 51 मामलों के तहत जब्त किए गए करीब 66 लाख 14 हजार 886 रुपये कीमत के नशीले पदार्थों के स्टॉक को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई अदालत के आदेश और जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (अमली पदार्थ नाश समिति) की मंजूरी के बाद सभी सरकारी नियमों का पालन करते हुए की गई।

पुलिस द्वारा नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 53 लाख 2 हजार 486 रुपये कीमत का 310 किलो 340 ग्राम गांजा, 13 लाख 5 हजार रुपये कीमत का एमडी (मेफेड्रोन) पाउडर और 7 हजार 400 रुपये कीमत की 76 ग्राम गर्द (हेरोइन) शामिल है। इन सभी मामलों में कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद नशीले पदार्थों के इस बड़े स्टॉक को आधिकारिक तौर पर नष्ट किया गया। इस बड़ी कार्रवाई के संबंध में चंद्रपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) ईश्वर कातकाडे ने भी आधिकारिक बयान (बाइट) जारी कर पुलिस की इस मुहिम की जानकारी दी है।