logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

उदयनिधि स्टालिन को फडणवीस ने दिया जवाब, कहा- किसी के बाप में हिम्मत नहीं जो सनातन को समाप्त कर सके


अमरावती: डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के खिलाफ विवादित बयान देते हुए उसे समाप्त करने की बात कही है। स्टालिन के इस बयान से सनातनी भड़क गए हैं। वह लगातार स्टालिन को जवाब देरहे हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्टालिन को जवाब देते हुए कहा कि, किसी के बाप में हिम्मत नहीं तो सनातन को समाप्त कर सके।" 

उपमुख्यमंती विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत राणा द्वारा आयोजित दही हंडी कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां बोलते हुए उन्होंने यह बात कही। फडणवीस ने कहा, “इस देश पर आक्रमण करने वाले समाप्त हो गये। लेकिन हिंदू धर्म कभी ख़त्म नहीं हुआ. हिंदू धर्म को नष्ट करने की हिम्मत किसके बाप में है? अगर डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन हिंदू धर्म को खत्म करने की बात कर रहे हैं तो उन्हें अपनी जगह दिखानी होगी।”

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को घेरते हुए उन्होंने कहा, “हिंदू धर्म को डेंगू और मलेरिया कहने वाले उदयनिधि स्टालिन के पिता एमके स्टालिन के बगल में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बैठे हैं। लोग जानते हैं कि वे अब किसके साथ हैं। उन्हें अब घर भेजा जाना चाहिए।”

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान राणा दंपत्ति ने हनुमान चालीसा का पाठ किया था, इसलिए उन्हें 12 दिन जेल में बिताने पड़े. हमारे महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा का जाप करने की इजाजत नहीं थी। यह पूछे जाने पर कि क्या हनुमान चालीसा का पाठ यहां नहीं, बल्कि पाकिस्तान में किया जाना चाहिए। फड़णवीस ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वह दिन दूर नहीं है. हम पाकिस्तान में भी हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।"