logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

आर्थिक तंगी से परेशान परिवार ने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया,50 वर्षीय महिला की मौत



चंद्रपुर- आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के चार लोगों ने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया।इस प्रयास में महिला की मौत हो गयी.जबकि अन्य तीनों की हालत गंभीर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है.घटना ब्रम्हपुरी के के सहकार नगर कॉलोनी की है.घर के मुखिया आर्थिक संकट के दौर से जूझ रहा था इसलिए उसने परिवार के साथ आत्महत्या करने का निर्णय लिया। रमाकांत ठाकरे के बारे में पता चला है की वो लोगों से पैसे लेकर छोटे-मोटे काम करता था.उसका ब्रम्हपुरी शहर के देलनवाड़ी में खुद का घर है लेकिन वो सहकार नगर में किराये के माकन में रहता था.आर्थिक तंगी से परेशान रमाकांत ने परिवार के साथ सामूहिक आत्महत्या का निर्णय लिया।शुक्रवार की रात सभी ने एक साथ यह घटना हुई.पत्नी की हालत गंभीर होने के बाद डरे रमाकांत ने डेलनवाड़ी इलाके में रहने वाले अपने भाई को इस बारे में जानकारी दी.जिसके बाद रमाकांत की पत्नी को ब्रम्हपुरी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 50 वर्षीय गीता ठाकरे की मौत हो गयी.रमाकांत को ब्रम्हपुरी में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज शुरू है जबकि उसके दो बेटों 28 वर्षीय राहुल और 26 वर्षीय मनोज को गडचिरोली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.