logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

गोंदिया-बुजुर्ग शराबी पिता ने अपने बेटे को उतारा मौत के घाट


गोंदिया- गोंदिया जिले की गोरेगांव तहसील के पिंडकेपार गांव में 65 वर्षीय शराबी पिता ने चाकू से गोदकर अपने ही 40 वर्षीय बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पिता लोकचंद बुरले जिसे शराब की लत है उसने ही अपने बेटे कुलपत बुरले की निर्ममता से हत्या कर दी.इस मामले में मृतक के भाई और आरोपी के दूसरे बेटे राजेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को शराब की लत थी.जिस वजह से अक्सर घर में विवाद होते रहता था.वारदात की रात आरोपी का पत्नी से विवाद हुआ.जिसके बाद बेटे की पिता के साथ बहस हुई.बस इसी से नाराज पिता ने अपने ही बेटे को घर में सब्ज़ी कांटने के लिए इस्तेमाल होने वाले चाकू से वार कर लहू लुहान कर दिया इस घटना में 40 वर्षीय बेटे की मौत हो गई.

पिता द्वारा बेटे को ही मौत के घाट उतार दिए जाने की बात आग की तरह गांव भर में पसर गई। जिसके बाद डर में आरोपी पिता फ़रार हो गया.जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.