logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

गडचिरोली में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ़्तार एसटी बस अनयंत्रित होकर पलटी; सात महीने के मासूम सहित तीन की मौत, 34 घायल


गडचिरोली: गढ़चिरौली से उमरखेड की ओर जा रही महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक एसटी बस गुरुवार सुबह भीषण हादसे का शिकार हो गई। गढ़चिरौली जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर मुर्खड़ा गांव के पास चालक के नियंत्रण खो देने से बस ने दो पलटी खाई और सड़क किनारे पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में ख्वाजा शहाबुद्दीन, लक्ष्मी दुरकीवार और एक 7 महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि 34 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में से दो से तीन यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद कुछ यात्री बस के भीतर ही फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय नागरिकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू कर बाहर निकाला।

हादसे का शिकार हुई बस के चालक रोहित देशमुख (निवासी: अकोला) ने बताया कि उन्हें दुर्घटना का सटीक कारण याद नहीं आ रहा है। बस के सामने अचानक कोई वाहन या जानवर आ गया था या नहीं, इस बारे में भी उन्होंने अनभिज्ञता जताई। वहीं बस के परिचालक (कंडक्टर) ने कहा कि वह यात्रियों को टिकट देने में व्यस्त थे, इसलिए हादसे से ठीक पहले क्या हुआ, वह देख नहीं पाए।

इस बीच, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त बस नई और अच्छी स्थिति में थी। इसके चलते आशंका जताई जा रही है कि बस की रफ्तार तेज होने या लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया होगा। इस हादसे में चालक और परिचालक को भी मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़चिरौली के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला शल्य चिकित्सक डॉ. वर्षा लहाड़े, डॉ. इंद्रदेव नागदेवते और डॉ. मनीष मेश्राम सहित डॉक्टरों की टीम ने घायलों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की आगे की जांच कर रही है।