logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"पहचान अब भी रहस्य... लेकिन कातिल गिरफ्तार! बुजुर्ग महिला से दरिंदगी के बाद बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज खुलासा"


नागपुर: नागपुर के सावनेर इलाके में मिली एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की लाश ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। हाथ पर सिर्फ "गंगाबाई" नाम गुदा था, लेकिन पहचान नहीं थी। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी आखिर ये महिला कौन है और उसका कातिल कौन? नौ दिनों तक चले ऑपरेशन, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और एक तस्वीर की मदद से पुलिस आखिरकार आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। आखिर कैसे एक तस्वीर बनी इस मर्डर मिस्ट्री की सबसे बड़ी कड़ी... देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।

27 जून की रात एक अज्ञात बुजुर्ग महिला सड़क पर अकेली घूम रही थी। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी 49 वर्षीय सुधाकर मंडपे उससे मिला और बातचीत के बहाने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया। आरोप है कि वहां महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर हाथ-पैरों से बेरहमी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद महिला की पहचान नहीं हो सकी। उसके हाथ पर सिर्फ "गंगाबाई" नाम गुदा मिला।

पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू की। तभी खापरखेड़ा निवासी विनोद भिंगारे द्वारा घटना से एक दिन पहले खींची गई महिला की तस्वीर और सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड के मोबाइल में सुरक्षित वही फोटो जांच की अहम कड़ी बन गई। इसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जहां आरोपी की तस्वीर मिली। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार नौ दिनों की जांच के बाद स्थानीय अपराध शाखा ने भोकारा से आरोपी सुधाकर मंडपे को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, शुरुआत में आरोपी गुमराह करता रहा, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ के बाद उसने अपराध स्वीकार कर लिया और उसके ऊपर 2005 में भू दुष्कर्म का मामला दर्ज है इस बात का भी खुलासा किया गया।वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस अब भी मृत महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।