logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

पंजाब की निजी यूनिवर्सिटी में छात्राओं के नहाने का MMS वायरल


चंडीगढ़-पंजाब की एक यूनिवर्सिटी में शर्मनाक करने वाली एक घटना सामने आयी है.मोहाली की एक निजी यूनिवर्सिटी में नहाते वक्त लड़कियों का वीडियो बनाने जाने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद एक छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की है. इस घटना को छात्राओं और महिलाओं ने प्रदर्शन किया।सामने आयी जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम यूनिवर्सिटी के बाथरूम में 60 छात्राएं नहा रही थीं. इसी दौरान एक छात्रा ने नहाते हुए वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. इस आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

  प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का आरोप है कि एक छात्रा नहाते समय कई छात्राओं का वीडियो बनाकर देहरादून में अपने एक पुरुष दोस्त को शेयर कर दिया. जिससे आहत होकर एक छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की. हालांकि,पुलिस ने सुसाइड की खबर को नकार दिया है. पुलिस ने कहा कि ये सिर्फ सोशल मीडिया पर अफवाह है और इसको लेकर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.पुलिस के मुताबिक वह इस मामले में कार्रवाई कर रही है.

वही इस घटना को लेकर राज्य में उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह बयान जारी कर किसी भी छात्र के सुसाईड किये जाने की घटना को नकार दिया है.और बताया है की उन्होंने इस घटना की उच्च स्तरीय जाँच के आदेश दिए है.