logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: स्कूल से घर लौटा 12 वर्षीय छात्र, निर्माणाधीन घर में जाकर लगाई फांसी


नागपुर: वाठोडा थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्चे ने निर्माणाधीन घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे ढूढ़ना शुरू किया। जैसे ही निर्माणधीन घर में गए तो बच्चे को दुपट्टे से लटकते हुए दिखाई दिया। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम हर्षित कृष्णकुमार नायडू (12) है, वह छठी कक्षा में बढ़ता है। श्रवणनगर में नायडू का घर निर्माणाधीन है और दो दिन पहले ही स्लैब रखा गया था। शनिवार शाम को हर्षित ने अपनी मां को बताया कि वह नये घर में खेलने जा रहा है. वह रस्सा लेकर निर्माणाधीन मकान में गया। उसने कमरे में लकड़ी की बल्ली से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली।

रात 8 बजे के बाद भी हर्षित घर नहीं लौटा। जब उसके पिता नए घर में गए तो हर्षित फंदे पर लटका हुआ था। पड़ोसियों की मदद से कृष्णकुमार ने फंदा हटाया और हर्षित को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्षित की आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। वाठोड़ा पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।