logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: फारुख नगर से गायब तीनों बच्चों के शव कार में मिले, गर्मी और दम घुटने से मौत की आशंका


नागपुर: पांचपावली थाना अंतर्गत फारुख नगर से गायब हुए तीनों बच्चों का शव मिला है। घर के पास खड़ी एक पुरानी कार के अंदर से तीनों बच्चों के शव मिले हैं। शुरूआती मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे खेलते-खेलते कार में बैठ गए और अंदर से दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। गर्मी और दम घुटने से तीनों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए हैं। 

ज्ञात हो कि, शनिवार दोपहर को टेका नाका स्थित फारुख नगर मैदान में खेल रहे तौफीक फिरोज खान (4), आलिया फिरोज खान (6) और आफरीन इरशाद खान (6) अचानक गायब हो गए थे। देर तक जब बच्चे वापस नहीं आएं तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। वहीं जब नहीं मिले तो गुमशुदगी की शिकायत पांचपावली पुलिस में की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी है। 

शुरूआती मिली जानकारी के अनुसार, खोजबीन के दौरान रविवार को शाम सात बजे के दौरान लोग वहां से गुजरे तो वहां खड़ी कार के अंदर से उन्हें बदबू आई। इसके बाद जब कार को खोलकर देखा गया तो वहां तीनों बच्चों के शव दिखाई दिए। बच्चों के शव मिलने की जानकारी तुरंत पांचपावली पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी वहां पहुचे। 

कई दिनों से ख़राब खड़ी थी कार

मिली जानकारी के अनुसार, कार ख़राब थी। और पिछले कई दिनों से वहां खड़ी हुई थी। वहीं कार का दरवाजा भी ख़राब था। जिस इलाके में यह घटना हुई है, वह बुनकरों का इलाका है। मृतक बच्चों के माता-पिता भी बुनकर है। भले ही बच्चों की मौत दम घुटने से हुई है, लेकिन पुलिस ने इसके बावजूद अपहरण की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।