logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: माँ के साथ सो रहे पांच महीने के बच्चे का अपहरण, पुलिस खोजबीन में लगी


नागपुर: शहर में इस समय बच्चा बिक्री के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस लगातार ऐसी टोलियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी बीच माँ के साथ मोमिनपुरा स्थित जामा मस्जिद के पास फुटपाथ पर सो रहे पांच महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। इस मामले एक सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। यह वाकया शुक्रवार सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के करीब हुई। पुलिस ने पीड़ित माँ की शिकायत पर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का नाम रिहाना परवीन वसीम अंसारी है। कुछ सालों पहले वह अपने पति वसीम अंसारी मोमिनपुरा परिसर में ही रहते हैं और शराब पीने के आदी है। परिवार से अनबन के चलते ही पति-पत्नी चारों बच्चों को लेकर सैलानी बुलढाणा चले गए थे। वहां पर वसीम अंसारी एक लॉज में साफ सफाई का काम करता था। गुरुवार को रिहाना का पति वसीम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और इसी झगड़े में वह अपने चारों बच्चों को साथ मे लेकर ट्रेन से नागपुर पहुंच गई।

नागपुर पहुंचने के बाद वह पैदल मोमिनपुरा पहुंची। जहां जामा मस्जिद के पास एक कपड़े की दुकान के सामने फुटपाथ पर वह अपने चारों बच्चों को लेकर सो गई थी। सुबह करीब 4:30 बजे के दरमियान छोटे बच्चे को दूध पिलाने के बाद उसे नींद लग गई सुबह 5 बजे जब उसने उठकर देखा तो उसका 5 महीने का मासूम आवेश नामक बच्चा गायब दिखा। तुरंत आसपास में छानबीन करने के बाद यह महिला अपने तीनों बच्चों को साथ में लेकर तहसील पुलिस थाने पहुंची और इस घटना की जानकारी दी।

तीन बच्चे को किसी ने लिया गोद 

मिली जानकारी के अनुसार, महिला के आठ बच्चे थे, जिसमें से तीन बच्चों को अन्य परिवारों ने गोद लिया है। वहीं एक बच्चे की मौत हो चुकी है। छोटे बच्चे की गायब होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई।तहसील पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस इस मामले में  आसपास के परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात आरोपी का पता लगाकर इस मामले का पर्दाफाश किया जा सके।