logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: माँ के प्रेमी ने चार वर्षीय बच्चे के साथ की हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: वाड़ी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा चार साल के बच्चे को सिगरेट से जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी संकेत रमेश राव उत्तरवार (38) के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण अधिनियम 2015) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की दादी सरस्वती अशोक सेवाले (52) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी एमडीसी की एक कंपनी में काम करता है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संकेत और पीड़ित बच्चे की माँ लिवइनरिलेशन में रहते हैं। उसे दो बच्चे अभय (6) और आदित्य (2) हैं। एक साल पहले महिला के पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से महिला अपने बच्चो के साथ ससुराल से अलग रह कर हिगना एमआईडीसी में स्थित एक कम्पनी में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी संकेत के साथ हुई। धीरे-धीरे आरोपी के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ती गई और कुछ समय बाद महिला अपने दोनों बच्चों के साथ आरोपी के साथ वाड़ी परिसर में एक साथ रहने लगे। 

आरोपी को शराब पिने का आदि है। इस दौरान वह बच्चो के साथ मारपीट भी करता। आरोपी शराब पिने के बाद बच्चों को सिगरेट से चटके देता था। सोमवार को बच्चो की दादी उनसे मिलने के लिए पहुंची। इस दौरान उसने बच्चे के शरीर पर सिगरेट से जलने के निशान देखे। विश्वास में लेकर पूछने पर बच्चे से सारी सच्चाई दादी को बता दी। सरस्वती तुरंत बच्चे को लेकर वाड़ी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे जांच कर रही है।