logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur:पारिवारिक विवाद का दिल दहला देने वाला अंजाम, पूरा परिवार हुआ तबाह


नागपुर: नागपुर शहर के वाठोडा पुलिस थाना अंतर्गत पारिवारिक विवाद के दर्दनाक अंजाम का एक दर्दनाक वाकया सामने आया है.पत्नी से शुरू विवाद में एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बच्चों के खाने में ज़हर मिला दिया और खुद फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। वाठोडा के वैष्णवदेवी नगर में किराये के माकन में रहने वाले 45 वर्षीय मनोज बेले का उसकी पत्नी प्रिया के साथ परिवारिक विवाद शुरू था. जिस वजह से दोनों अलग रह रहे थे.
 
आपसी समझौते के तहत दंपत्ति का 12 वर्षीय बेटा प्रिंस और 7 वर्षीय बच्ची तनिष्का अपनी माँ के साथ रहते थे. दोनों बच्चे हफ्ते में एक दिन यानि रविवार को अपने पिता से मिलने जाया करते थे.15 जनवरी के दिन बच्चों के नाना ने उन्हें पिता के पास छोड़ा था. इसी दिन आरोपी जो बच्चों का पिता और मृतक है मनोज ने अपने दोनों बच्चों के खाने में जहर देकर और उनका गाला दबाकर मारने का प्रयास किया। 
 
आरोपी को जब यह एहसास हुआ की दोनों बच्चों की मौत हो चुकी है तो उसने भी घर में ही फांसी के फंदे में लटककर जान दे दी. घटना की जानकारी परिसर के लोगों के लगने के तुरंत बाद दोनों बच्चों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया. जहाँ बच्ची की मौत हो गई जबकि बेटा अब भी मेडिकल अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है.