logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपियों ने 32 चोरी के वाहन किये जब्त


नागपुर: वाड़ी पुलिस ने दुपहिया चोरों के एक अंतरराजीय गिरोह का पर्दाफास कर 3 आरोपियों को ग्रिफ्तार किया है ।उनकी निशानदेही पर चोरी की करीब 23 लाख रुपये की 31 दुपहिया वाहनों व एक चारपहिया वाहन को भी जब्त किया गया है। डुप्लीकेट चाबी की मदद से आरोपी नागपुर शहर सहित ग्रामीण भागों से दुपहिया वाहन चोरी कर उन्हें मध्य प्रदेश में ले जाकर ठिकाने लगा रहे थे।

वाड़ी पुलिस थाने के आठवा महल स्थित साप्ताहिक बाजार में एक के बाद एक कई दुपहिया वाहन चोरी होने की शिकायते पुलिस को मिली थी। चोरी के कई मामलों में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिले थे जिसके चलते परिसर में विशेष निगरानी रखी जा रही थी ।इसके लिए वाडी पुलिस पिछले 2 महीनों से काम कर रही थी। पुलिस ने गोपनीय जानकारी और सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के बाद तीन आरोपियों को सिवनी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। 

पकड़े गए आरोपियों में राजेश भलावी, शैलेंद्र नायक और मनेश बिसेन का समावेश है जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने अभी तक 31 दुपहिया वाहन और एक चार पहिया वाहन को बरामद किया है। आरोपी शहर के भीड़भाड़ वाली जगहों से डुप्लीकेट चाबी की मदद से इन गाड़ियों को चुरा रहे थे और उन्हें मध्य प्रदेश में ले जाकर ठिकाने लगा रहे थे।