logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उमरेड-कऱ्हाडला अभयारण्य स्थित रिसॉर्ट्स में अश्लील डांस, पुलिस ने छह युवतियों सहित 18 लोग गिरफ्तार


नागपुर: उमरेड-कऱ्हाडला-पवनी अभयारण्य स्थित एक रिसोर्ट में अश्लील डांस करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को स्थानीय अपराध जांच विभाग ने रेड मारी जिसके बाद यह मामला सामने आया। इस दौरान एलसीबी ने छह युवतियों सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों में शहर के कई मशहूर डॉक्टर, उद्योगपति शामिल है। वहीं इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, रिपोर्ट के अंदर युवतियां अश्लील डांस कर रहे हैं। वहीं उनके आजु-बाजू लोग कुर्सी लगाकर शराब पीते हुए बैठे हैं। इस दौरान लोग युवतियों पर पैसे भी फेंक रहे हैं। 

उमरेड तहसील के तिरखुरा स्थित टाइगर पैराडाइज रिसॉर्ट में यह अश्लील डांस चल रहा था। रिजॉर्ट के एक शाही हॉल में अश्लील डांस चल रहा था। इसी दौरान एलसीबी की टीम ने रेड मार दी। रेड की खबर मिलते ही रिसोर्ट में हड़कंप मच गया। आनन्-फानन में सभी लोग इधर उधर भागने लगे। एलसीबी की यह कार्रवाई रात से शुरू हुई और सुबह होने तक चलती रही.

इस दौरान एलसीबी की टीम ने छह युवतियों सहित 18 लोगों को हिरासत में लिया है। इन लोगों में नागपुर, मौदा के कई नामी डॉक्टर और व्यवसाई शामिल हैं। हालांकि, इस मामले पर पुलिस द्वारा इसपर कुछ भी जानकारी और बोलने से इनकार किया जा रहा है।