logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

दर्दनाक; कुल्हाड़ी से हमला कर ससुर ने की बहु की हत्या, मामूली बात पर हुआ था विवाद


भंडारा: जिले के मोहड़ी तहसील में एक बड़ी घटना सामने आई  है, जहां मामूली बात पर हुए विवाद में ससुर ने कुल्हाड़ी से हमला कर बहु को मौत के घाट उतार दिया। मृतक बहु का नाम  प्रणाली  ईश्वरकर है। वहीं पुलिस ने आरोपी ससुर सयाराम ईश्वरकर को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं हत्या में इस्तेमल कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शुबह आरोपी और उसकी बहु के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा की गुस्से में आरोपी ने बर्तन धोरही बहु के ऊपर घर में रखी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गर्दन में वार करने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मोहाडी पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणो की भीड़ वहां लग गई।