logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Sana Khan Murder Case: अमित शाहू ब्लैकमेलिंग के लिए करता था सना का इस्तेमाल, पुलिस ने एक और मामला किया दर्ज


नागपुर: सना खान हत्यकांड मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी अमित शाहू से पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके तहत वह सना खान का इस्तेमाल ब्लकमेलिंग के लिए करता था। वहीं इस जानकारी के बाद मनकापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ब्लकमेलिंग मांगने का भी मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 मार्च 2021 को सना खान की मुलाकात अमित साहू से फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया और उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद अमित साहू के साथी नागपुर और जबलपुर में उसे करीबी और परिचित लोगों के पास भेजते थे और उनके साथ अश्लील वीडियो और फोटो खींचने के लिए मजबूर करते थे। उसी के आधार पर अमित साहू और उसके साथी संबंधित लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूल रहे थे। अमित साहू और उसके साथी सना खान को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि मना करने पर आरोपियों ने खान को जान से मारने की धमकी दी।

अब तक तीन लोगों को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अमित शाहू और उसके एक दोस्त राजीव सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिसे अदालत ने 22 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा हुआ है। वहीं शनिवार को जबलपुर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी एक पेशेवर मुजरिम है। उसके ऊपर जबलपुर में कई मामले दर्ज हैं। 

देखें वीडियो: