logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी लेना किशोर को पड़ा भारी,गंभीर रूप से जख़्मी हुआ


नागपुर- नागपुर के यशोधरा नगर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले वांजरा परिसर में सेल्फी लेने के चक्कर में मालगाड़ी पर चढ़ा एक किशोर करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। इस हादसे के समय उसके साथ दो अन्य मित्र भी मौजूद थे जो इस हादसे  में बाल-बाल बच गए। आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर इस युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है लेकिन उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है.

आरपीएफ द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार घायल 14 वर्षीय किशोर मोहम्मद सुबेब आलम मोहम्मद कमरे आलम है जो कि वांजरा का ही रहने वाला है। रविवार दोपहर मोहम्मद सुबेब अपने दो हम उम्र मित्रों के साथ वांजरा स्थित रेलवे लाइन के पास खेल रहा था। उसी दौरान रेलवे लाइन पर मालगाड़ी सिग्नल नहीं मिलने के बाद खड़ी हुई. जिसे देख कर यह युवक उस पर चढ़ गया और सेल्फी लेने लगा। इसी बीच वह हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से सुबेब झुलस कर मालगाड़ी के ऊपर से दूर जा गिरा। सुबेब को झुलसा हुआ देखकर उसके दोनों मित्र वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उसे तुरंत इलाज के लिए एकऑटो में डालकर मेयो अस्पताल ले जाया गया.हालांकि उसकी  हालत गंभीर होने के चलते बाद में से मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।