logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

शिक्षक पिता ने पहले अपने दो मासूम बच्चों को ज़हर देकर मारा,फिर खुद कर ली आत्महत्या


चंद्रपुर- जन्म देने वाले पिता ने अपने दो मासूम बच्चों को ज़हर देकर मार दिया फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. इस तरह की निर्दयता बरतने वाला शख़्स पेशे से शिक्षक था.यह दिल दहला देने वाली घटना जिले के वरोरा तहसील के बोर्ड की है.जहां 40 वर्षीय संजय श्रीराम कांबले अपने परिवार के साथ रहता था.वह निजी शिक्षक के तौर पर काम करता था जबकि उसकी 35 वर्षीय पत्नी प्रणिता एक महाविद्यालय में कॉन्ट्रेक्ट पद्धति से नौकरी पर है.काम से लौटने के बाद प्रणिता ने जो कुछ देखा उससे उसके पैरो तले ज़मीन ख़िसक गई.संजय ने अपने 7 वर्षीय बेटे सुमित और 3 वर्षीय बेटी मिष्टी को पहले खाने के साथ जहर दिया जिसके बाद खुद आत्महत्या कर ली.इस घटना से पूरा का पूरा इलाका सुन्न हो गया है.

बताया जा रहा है की बीते कुछ समय से संजय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी.जिस वजह से उसकी निजी कोचिंग भी बंद हो गई थी.पत्नी प्रणिता के घर लौटने के बाद उसने देखा की उसके दोनों बच्चे पलंग पर बेसुध पड़े थे.दोनों के मुँह से फेस निकल रहा था.प्रणिता  पड़ोसियों की मदत से बच्चों को उपजिला अस्पताल ले गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.संजय ने बच्चो की हत्या शुक्रवार को की थी जिसके बाद वह गायब था.शनिवार सुबह उसका शव समुद्रपुर गांव से थोड़ी दूर साखरा गांव के एक खेत में मिला। अंदाजा व्यक्त किया जा रहा संजय ने पहले घर में अपने दोनों बच्चों को जहर दिया जिसके बाद खुद खेत में ज़हर पीकर आत्महत्या कर ली. संजय ने आर्थिक स्थिति के चलते ऐसा कदम उठाया होगा यह भी कयास है फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है.