logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल


बुलढाणा - जिले की चिखली तहसील के धानोरी में जिला परिषद स्कुल में एक मासूम छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक की जेल रवानगी हुई है.आरोपी शिक्षक जगदीश पठाड़े को पीड़ित बच्ची की माँ द्वारा की गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है.मामले के प्रकाश में आने के बाद शिक्षक के खिलाफ शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.आरोपी शिक्षक पर बलात्कार,पोक्सो और एट्रोसिटी की विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज किया गया है.

जिला परिषद के स्कुल के शिक्षक की यह हरकत लगभग एक महीने पहले सामने आयी थी.तब स्कुल के मुख्याध्यापक और ग्रामीणों ने मामले को दबाने का प्रयास किया।यहाँ तक की पीड़ित छात्रा के परिवार पर दबाव बनाने की भी कोशिश की गई लेकिन पीड़िता की माँ ने हिम्मत दिखाई और थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।