logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अवैध संबंध बनाने रखने के लिए मालकिन को ब्लैकमेल करने वाला नौकर जेल पहुंचा


नागपुर - प्रेम संबंध रखने से इनकार करने पर मालकिन की निकाली गई अश्लील तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शांति नगर पुलिस थाना अंतर्गत सामने आए इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है।
मामले में आरोपी  राहुल हटेवार  है जो कि नारायणपेठ परिसर में रहता है जोअविवाहित है. राहुल शांति नगर परिसर में रहने वाले आलू प्याज के एक बड़े व्यापारी के यहां कई सालों से नौकर के रूप में काम करता है। वह मालिक की कार भी चलाता था। पीड़ित महिला 38 वर्ष की है। राहुल अक्सर मालिक के, काम के सिलसिले में बाहर जाने के बाद  उसके घर पर कामकाज के बहाने जाता था। इसी बीच धीरे-धीरे उसकी मालकिन से अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों के बीच अवैध संबंध भी बन गए। इस दौरान राहुल ने मालकिन के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। कुछ दिन पहले राहुल और महिला को उसके पति ने कमरे में एक साथ बैठे हुए देख लिया था. जिसके बाद मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया। राहुल को काम से हटा देने के बाद वह मालकिन को बार-बार उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से कर दी ।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल रवाना किया है.