logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: फ्रॉड के 2 आरोपी अरेस्ट, 1.90 लाख का माल जब्त


वर्धा: दूकान को झासा देकर 1 लाख की आनलाईन चपत लगाने वाले दो आरोपियों को आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया़ दोनो से फ्रॉड के 70 हजार रुपये व अन्य सामग्री ऐसा 1 लाख 90 हजार 500 रुपयों का माल जब्त कर लिया़ उन्हें न्यायालय में पेश करने पर 30 नवम्बर तक पुलिस कस्टडी सुनाई गई है। 

ज्ञात हो कि, पेटीएम कंपनी के कर्मचारी बताकर दो लोगों ने कारंजा तहसील के देववाडी (सारवाडी) निवासी विलास नारायण चोपडे को ठगा था़ उनकी दुकान में पहुंच कर पेटीएम कंपनी से आने की बात कही़ एक ने अपना नाम चंद्रपुर निवासी राजेश मेश्राम बताया़ दोनो ने विलास को पेटीएम के जरिये 50 हजार से 1 लाख रुपये तक ओडी अमाऊंट उपयोग में लाया जा सकता है, ऐसा प्रलोभन दिया।

पश्चात विलास के मोबाईल में रॅपी-पे नाम से अप्लीकेशन इन्स्टॉल की़ उक्त अप्लीकेशन के जरिये विलास चोपडे के नाम पर एक्सीस बैंक खाते में 95 हजार 575 रुपयों का लोन लिया़ पश्चात उक्त राशी दूसरें खाते में युपीआय ट्रान्झेक्शन के जरिये स्थानांतरित कर दी। इस प्रकार करिब 1 लाख रुपयों की आनलाईन चपत लगाई़ प्रकरण में साईबर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया़ तकनीकि जांच में आरोपियों का लोकेशन सिंदी रेलवे में मिला। 

तुरंत आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने पहुंच कर दोनो को हिरासत में लिया़ आरोपियों में नागपुर के गोदनी निवासी सुधीर हरिदास कुशवाह (26) व बैरागीपुरा निवासी करण नामदेव चौधरी (24) का समावेश है। पहले दोनों की 27 तक कस्टडी प्राप्त की़ इसमें कुछ राशी रिकवर की गई़ पुन: न्यायालय में पेश करने पर उन्हें 30 तक पुलिस कस्टडी बढाई गई़ इस दौरान दोनो से नकद, 2 मोबाईल, पैनकार्ड व आधारकार्ड की झेराक्स बरामद किये गये।