logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"ये कैसा प्रेम"आरोपी ने छल से कर दिया दुष्कर्म


नागपुर: एक तरफा प्रेम के चलते एक युवती को लॉज में बुलाकर आरोपी ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस बात को किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामला पुरानी कामठी पुलिस थाना अंतर्गत सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 24 वर्षीय नागपुर के यशोधरा नगर निवासी विजय ठाकरे बताया जा रहा है और  पीड़ित युवती उसी के पड़ोस में रहती है। साल 2020 में आरोपी ने पीड़ित युवती के मोबाइल फोन पर फेसबुक के माध्यम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसे पीड़िता ने एक्सेप्ट किया था और उनके बीच दोस्ती हो गई थी। विजय ठाकरे इस युवती से एकतरफा प्रेम करने लगा था। आरोपी ने अपने प्रेम का इजहार करने के लिए पीड़ित युवती के मोबाइल फोन पर संपर्क कर उसे बस स्टैंड चौक स्थित एक लॉज में मिलने के लिए बुलाया था। कुछ देर बातचीत के बाद उसने अपने प्रेम का इजहार किया और युवती को लॉज में ले गया.जहां उसकी सहमति के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये।  यह बात किसी को भी बताने पर पीड़ित युवती को आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। घर देर से पहुंचने पर परिजनों ने जब पीड़िता से  पूछताछ की तब उसने इस घटना के बारे में बताया और इसकी शिकायत पुलिस थाने में कर दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।