logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: वर्धा नदी में तैरने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने शव को किया बरामद


यवतमाल: वर्धा नदी में बहे दो युवक का शव बरामद कर लिया गया है। शवों को बुधवार सुबह बरामद किया है। शवों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवको की पहचान रितेश नत्थू वानखड़े (18) शिवाजी नगर भद्रावती और आदर्श देवानंद नरवाड़े (20) गजानन नगर भद्रावती के निवासियों के रूप में की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर जिले के भद्रवती तहसील के पांच युवक यवतमाल के जुनाड में घूमने आए थे। पांचो युवक वर्धा नदी पर बने पुल पर बैठे हुए थे। इसी दौरान रितेश और आदर्श को नदी में तैरने की इक्छा हुई। रितेश और आदर्श दोनों पुल के किनारे से नदी में उतरे, उनमें से एक को पानी का अंदाजा नहीं हुआ. जैसे ही वह धारा में बह रहा था, दूसरे ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से दोनों बह गए। 

ब्रिज पर बैठे दोनों युवको के अन्याय साथी रोहन डोंगरे, अविनाश पचारे, मंथन चिंचोलकर चिल्लाए। इस दौरान कुछ नागरिकों ने ढूंढने की कोशिश की लेकिन पता नहीं चला। तुरंत पुलिस को बुलाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरे के कारण तलाशी अभियान बंद करना पड़ा। बुधवार सुबह शिरपुर थानेदार गजानन कारेवाड के मार्गदर्शन में सुनील दुबे और पुलिस कर्मियों ने खोजबीन की तो दोनों के शव मिले। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया है।