logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पत्नी के अनैतिक संबंध होने का था शक, पति ने दोस्त को सरेआम गोली मार की हत्या


नागपुर: हिंगना थाना क्षेत्र में  सरेआम एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान अविनाश गुमड़े (35, पंचवटी पार्क, हिंगना) के रूप में की गई है। हिंगना के तहसील कार्यालय के सामने रात 11 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी दीपक खट्या सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को दोस्त और पत्नी के बीच अनैतिक संबंध होने का शक था। 

पुलिस के मुताबिक, अविनाश अशोक घुमड़े की आपराधिक पृष्ठभूमि है और वह हिगना के पंचवटी पार्क के पास रहता है। आरोपी दीपक खट्या शहर का कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। दीपक खटिया और अविनाश पहले दोस्त थे। दोनों एक ही गिरोह में काम कर रहे थे। अविनाश ने दीपक को बताया कि तुम्हारी पत्नी का किसी दोस्त के साथ चक्कर चल रहा है और तुम्हारे बाहर जाने के बाद वह रात को तुम्हारे घर पर रहता है। दोस्त की बात सुनकर आरोपी ने अपनी पत्नी से इसको लेकर पूछताछ की। जहां महिला ने अफेयर होने से इनकार किया। इसको लेकर दीपक अविनाश से नाराज चल रहा था। 

पिछले कुछ महीनों इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। दोनों एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। दीपक खट्या ने अविनाश को मारने की साजिश रची। रविवार की रात ग्यारह बजे अविनाश अपने कुछ साथियों के साथ हिंगाना तहसील कार्यालय के सामने अंधेरे में बैठा हुआ था। इसी बीच एक दोपहिया वाहन पर दीपक खात्या व उसके 4 साथी वहां पहुंचे और अविनाश पर दो राऊंड गोली चला दी। दोनों गोलियां अविनाश के सीने में जा लगीं और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। आरोपी तुरंत फरार हो गया। अविनाश के दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में हिंगाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं हत्या में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।