logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: 13 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: माता-पिता को जान मारने की धमकी देकर एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम कित उर्फ प्रज्वल हिरालाल पाटील (२०, एमआयडीसी) है।

मिली जानकारी के अनुसार एमआईडीसी क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला की 13 वर्षीय बेटी को आरोपी अंकित ने पहले अपने प्यार में फंसाया। 12 मई की रात साढ़े आठ बजे के करीब आरोपी बच्ची को मौका पाकर एमआईडीसी क्षेत्र में पानी की टंकी पर ले गया। उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की।

उसने विरोध करने की कोशिश भी की। उसके बाद भी आरोपी ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसके माता-पिता को जान से मार देगा। इस बीच जब युवती वहां से घर गई तो उसकी हालत बिगड़ गई। जब उसके माता-पिता ने विश्वास में लेकर लड़की से पूछताछ की तो लड़की ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन सीधे एमआईडीसी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।