logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 17 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपियों में तीन नाबालिग शामिल


नागपुर: हिंगणा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले डोंगरगांव इलाके में एक 17 वर्षीय युवक की हत्या होने का मामला सामने आया है. मृतक का नाम शिरुड, बुट्टीबोरी निवासी  शशांक तीनकर है.

जानकारी मिली है कि शशांक की हत्या सौरभ उर्फ ​​बादशाह पंधराम (19) और उसके साथ के कुछ लड़कों ने की है. सूत्रों से पता चला है कि हत्या करने वालों में चार नाबालिग लड़के भी शामिल हैं.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने मृतक को डोंगरगांव क्षेत्र में पुराने झगड़े को निपटाने के लिए बुलाया था. जब मृतक और उसका दोस्त मौसम रामटेके मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने मृतक और उसके दोस्त के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी.

ऐसा होने पर मृतक और उसका दोस्त जान बचाने के लिए भागने लगे तब एक नाबालिग आरोपी ने कटर से मृतक की हत्या कर दी. वहीं, दूसरे आरोपी सौरभ ने चाकू से मृतक पर वार किया और नाबालिग आरोपी ने भी लकड़ी के बांस से मृतक पर वार कर दिया. मुख्य आरोपी का नाम बेलतरोड़ी निवासी सौरभ पंधराम (19) है.  

पुलिस को जानकारी लगते वह घटना स्थल पर पहुंची और मृतक को एम्स में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे रात 10:30 बजे मृत घोषित कर दिया.

आरोपी और मृतक संताजी कॉलेज, छत्रपति चौक, वर्धा रोड में पढ़ते थे. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के अभियोजक द्वारा दी गई मौखिक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है.