logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बाल सुधार गृह से रिहा हुए 17 वर्षीय युवक की हत्या, घटनास्थल से मिला खून से सना चाकू


अमरावती: हाल ही में बाल सुधार गृह से रिहा हुए एक युवक की हत्या कर उसके शव को गडगाडेश्वर मंदिर के पीछे फेंकने की घटना सोमवार रात करीब 8 बजे सामने आई है।

पुलिस ने मौके पर ही शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गडगाडेश्वर निवासी साहिल मनीष चोपड़ा (17) के रूप में हुई है।

खोलापुरीगेट थाना अंतर्गत गडगाडेश्वर मंदिर के पीछे एक युवक की हत्या की जानकारी पुलिस को मिली. पुलिस का बेड़ा और तमाम टीमें मौके पर पहुंच गईं। जब इलाके का निरीक्षण किया गया तो मंदिर के पीछे खून से लथपथ साहिल का शव मिला। 

घटनास्थल के आसपास की तालाशी लेते समय खून से सना एक चाकू भी पुलिस को मिला है। पुलिस अब हत्यारे का पता लगाने में जुट गई है।