logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

बुलढाणा जिलाधिकारी कार्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगे 18 लाख रूपए


वर्धा- बुलढाणा जिलाधिकारी कार्यालय में नौकरी लगा कर देने के एवज में तीन आरोपियों ने एक युवक से 18 लाख रूपए ठग लिए.जिसे लेकर वर्धा के आर्वी पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है.इस मामले में नरसिंह रामेश्वर सारसार आर्वी,रजनी अंबादास चौधरी चंद्रपूर, पंकज हरिदास झोडगे अमरावती और  अंबादास चौधरी चंद्रपूर ऐसा चार आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज हुआ है जो फ़िलहाल फ़रार है.आर्वी में रहने वाले  रितेश राजेश ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक उसे बुलढाणा के जिलाधिकारी कार्यालय में सिपाही के पास पर नौकरी लगाए जाने का झांसा नरसिंह सारसार नामक आरोपी ने दिया था.और उसने इसके लिए किसी रजनी चौधरी को पैसे देने की बात कही थी.बातचीत हो जाने के बाद चौधरी ने वर्धा आकर नरसिंह के साथ उससे मुलाकात भी की थी.

पहली मुलाकात में रितेश ने आरोपियों को 50 हजार रूपए और एप्लीकेशन फॉर्म भरकर दिया था.इसके दो महीने बाद उसने दो लाख रूपए दिए.काफी दिन बाद जब उसने नौकरी के लिए पूछा तो आरोपियों ने उसे बताया की फ़िलहाल जिस जगह उसे नियुक्ति दी जाने वाली है वह अभी रिक्त नहीं हुई है.इसके बाद फिर्यादी से फिर पैसे मांगे गए.फिर्यादी ने आरोपियों को कुल 18 लाख रूपए दिए थे.इस बीच उसे एक बार बुलढाणा जिलाधिकारी कार्यालय बुलाया भी गया.जहां आरोपियों में से कोई भी उसे नहीं मिला। रितेश को जब यह आभास हुआ की नौकरी के नाम पर उसके साथ धोखा हुआ है तो उसने पुलिस थाने में जाकर शिकायत की.इस मामले की जाँच शुरू है लेकिन जिन चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है वह फ़रार बताये जा रहे है.