logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

19 वर्षीय किशोर ने 12 वर्षीय पीड़िता के साथ बार-बार दुष्कर्म कर उसे 6 महीने की गर्भवती किया


नागपुर-जिले के ग्रामीण भाग में एक 19 वर्षीय किशोर द्वारा 12 वर्षीय बालिका के साथ कई बार बलात्कार कर उसे 6 महीने की गर्भवती किये जाने का मामला सामने आया है.इस मामले में पुलिस ने आरोपी साहिल भीमराव नेवारे समेत इस कृत्य में उसका साथ देने वाली 30 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है.इस मामले में पता चला रही की आरोपी साहिल बीते पांच वर्ष से कमलेश्वर के एक गांव में अपने मामा के यहाँ रहने आया था.यही मामा के घर के पड़ोस में रहने वाली एक 12 वर्षीय युवती के साथ जान पहचान बढाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था.उसके इस कृत्य का पता तब चला जब पीड़िता 6 महीने की गर्भवती हो गयी.यह मामला सामने आने के बाद सावनेर थाने में मामला दर्ज किया गया और आरोपी और उसका साथ देने वाली 30 वर्षीय महिला को गिरफ़्तार किया गया है.यह महिला आरोपी को दुष्कर्म के लिए खुद का घर उपलब्ध करवाती थी.
थाने में पुलिस के पास पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक 12 जनवरी के दिन आरोपी साहिल ने महिला के सामने ही उसके साथ बलात्कार किया।आप बीती सुनाते हुए पीड़िता ने यह बयान दिया है की आरोपी ने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है,वह इसके लिए शुरू से ही तैयार नहीं रही.
पीड़िता के माता-पिता मजदूरी का काम करते है.और जब उन्हें पता चला की उनकी बेटी 6 महीने की गर्भवती है तो उन्होंने उसका तिरस्कार करने का निर्णय लिया था लेकिन पुलिस ने पीड़िता के माँ बाप को समझाया।