logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: एटीएम तोड़कर लूटे 20 लाख 75 हजार रुपये, वरूड की घटना, एक महीने में ATM तोड़ने की तीसरी घटना


अमरावती: स्थानीय रिंग रोड पर व्यस्त स्थान पर लगे एटीएम को चोरों ने तोड़ दिया और कैश ट्रे चुरा ली. चोरों ने 20 लाख 75 हजार रुपये की राशि पर हाथ साफ कर लिया. इन लुटेरों ने यहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिये. एक आवास पर लगे सीसीटीवी में एक चोर कैद हुआ है। तहसील में एक साल में एटीएम तोड़ने की यह तीसरी घटना है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिंग रोड पर स्थानीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है। कोई सुरक्षा गार्ड न होने से रात सुनसान रहती है। मंगलवार रात करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने सबसे पहले एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े। बाद में एटीएम तोड़ दिया और नोटों की ट्रे लेकर भाग गए। बताया गया कि 20 लाख 75 हजार 800 रुपये की रकम थी.

इसकी जानकारी जैसे ही वरूड पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची. पुलिस ने दर्ज किया है कि एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर पैसे निकाले गए हैं। यह घटना यहां रहने वाले अनिल हेटे के घर पर लगे कैमरे में कैद हो गई.