logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: दुपहिया वाहन चोर से 28 दुपहिया वाहन किए जब्त


अमरावती: कोतवाली पुलिस ने दोपहिया वाहन चुराने वाले चोर संतोष बोबडे की कबूली के बाद अकोला, यवतमाल, अमरावती जिलों के ग्रामीण इलाकों से चोरी के 12 लाख 50 हजार रुपये कीमत के 28 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं

गिरफ्तार आरोपी का नाम कुरूम, मुर्तिजापुर निवासी संतोष देवराव बोबडे है। कोतवाली थाने में डीबीएससीओडी के प्रमुख एएसआई रंगराव जाधव ने अपनी टीम के सदस्यों मलिक अहमद, आशीष इंगलेकर, प्रमोद हरणे, पंकज अंभोरे, आनंद जाधव के साथ 21 जनवरी को कॉटन मार्केट चौराहे से संतोष बोबड़े को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान उस पर दोपहिया वाहन चोरी का संदेह सामने आया. इसके बाद पुलिस ने संतोष के कुरूम स्थित घर से छह बाइक और बाकी ग्रामीण इलाकों में लोगों को बेची गयी 17 बाइक जब्त कर ली.

कोतवाली पुलिस ने पीसीआर में मौजूद संतोष से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अकोला-अमरावती, यवतमाल जिले के ग्रामीण इलाकों में 11 दोपहिया वाहन बेचे हैं.

इसी के तहत पुलिस ने दो दिन के लिए उसकी बाइक जब्त कर ली. इस तरह पुलिस ने अब तक संतोष के पास से 12 लाख 50 हजार रुपये कीमत के 28 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं.