logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

35 करोड़ ठगी के मामले का आरोपी गिरफ़्तार


नागपुर-सैकड़ो निवेशकों को निवेश की रकम दुगुनी कर देना का झांसा देकर करीब 30 से 35 करोड़ रूपए की ठगी करने वाले आरोपी को नागपुर पुलिस ने गिरफ़्तार किया है.पुलिस की क्राइम ब्रांच की आर्थिक शाखा ने ठग के घर में छापा मारकर उसे गिरफ़्तार किया है.आरोपी ने अपनी साथी कोल्हे बंधुओं के साथ मिलकर ठगी के इस खेल को अंजाम दिया था.यह मामला लगभग दो साल पुराना है जिस पर सीताबर्डी थाने में मामला दर्ज है.कामठी भीलगाव के वाटिक शिवगंगा कॉलनी निवासी ठग 27 वर्षीय भरत शंकर शाहू बीते दो वर्षो से फ़रार चल रहा था.शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की भरत अपने घर आया हुआ है.इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा और आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया।

वर्ष 2018 से 20  दौरान आरोपियों ने कुछ नामी कंपनियों के नाम का सहारा लेकर निवेशकों को 18 महीने में निवेश की रक़म दोगुनी करने का झांसा दिया।इस तरह के आरोपियों ने निवेशकों से करीब 30 से 35 करोड़ रूपए की रक़म जमा की.तय समयवधि के बाद भी जब निवेशकों को उनकी रकम वापस नहीं मिली तो हंगामा हुआ और मामला पुलिस के पास पहुंचा।आरोपी तस बड़ी ठगी को अंजाम देने के बाद फ़रार हो गए थे.जबकि इस मामले में 6.50 करोड़ रूपए की सम्पत्ति सील की थी.भरत ने अपने साथी सुशील कोल्हे और पंकज कोल्हे की मदत से कई कंपनियां स्थापित की उन्ही के नाम से जालसाजी की.