logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: खुद को पुलिस वाला बताकर दुकानदार से पैसे ऐंठने वाले चार लोग गिरफ्तार


अमरावती: खुद को पुलिस बताकर आयुर्वेदिक दवा का कारोबार करने वाले एक दुकानदार से पैसे ऐंठने वाले 4 लोगों को दरियापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कोंढाली निवासी राज बाबाराव सोलंकी की दरियापुर में डायमंड ट्रेड कॉम्प्लेक्स में आयुर्वेदिक दवा बेचने की दुकान है। मामले के चारों आरोपी शाम 5 बजे के बीच दुकान पर आये और खुद को पुलिस बताया। उन्होंने राज से कहा कि हम जानते हैं कि आप नकली दवा बेच रहे हैं।

इसके बाद उन्होंने शिकायत होने की बात कहकर सोलंकी ने पैसे की मांग की। ऐसे में उक्त दुकानदार घबरा गया। लेकिन कुछ देर बाद उसे संदेह हुआ तो उसने आसपास के दुकानदारों को बुलाया।

इसके बाद जब दुकानदार को शक हुआ तो उसने दरियापुर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने साल्योह कॉलोनी अमरावती निवासी नितिन राजू तायडे, एमआईडीसी, अमरावती निवासी गजानन सोनकुसरे, रूपेश मस्के और पत्रकार सादिक शाह महबूब शाह को गिरफ्तार कर लिया।