logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

खराब गाड़ी, पैसों की तंगी... एक गलत कदम और नाबालिग को जिंदगीभर की सजा!


नागपुर: नागपुर के रेशीमबाग इलाके में एक भोजनालय से 40 हजार रुपये की नकदी चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ में सामने आया कि अपनी खराब पड़ी दोपहिया गाड़ी की मरम्मत के लिए पैसों की जरूरत होने के कारण उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, गणेशपेठ निवासी 58 वर्षीय केदारनाथ शंभुदयाल ताजपुरिया रेशीमबाग स्थित अपने 'गोगा कृपा' भोजनालय का संचालन करते हैं। 24 जून की रात रोज की तरह भोजनालय बंद कर वे घर चले गए। अगले दिन जब दुकान खोली गई तो काउंटर के ड्रॉअर में रखी 40 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। जांच में पता चला कि चोर भोजनालय के पीछे के खुले दरवाजे से अंदर दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने एक नाबालिग की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में नाबालिग ने चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और खराब पड़ी दोपहिया गाड़ी की मरम्मत के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उसने चोरी की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता हाथ ठेला चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।